
गुमला। हाईटेंशन बिजली तार के साथ 6 चोरों को रायडीह पुलिस ने गिरफ्तार गुरुवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार चोरों में चंदवा थाना क्षेत्र के बानटोली निवासी सुरेंद्र उरांव, चान्हो थाना क्षेत्र के दीपक कुमार, रेडी थाना क्षेत्र के चिरगांव निवासी ख्रीस्तियानुस एक्का व कृष्ण लोहार, पालकोट थाना क्षेत्र के तपकरा गांव निवासी अनुज महतो गुमला के गाढ़सरू गांव निवास फादर लोहार के नाम शामिल है। चोरों के पास चार बंडल तार , हेक्सा ब्लेड कटर मशीन, एक बोलेरो वाहन व दो मोबाइल जब्त किया गया।



रायडीह थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नक्षत्र के मुरुमकेला गांव हाई टेंशन बिजली का तार चोरी कर वाहन में लोड किया जा रहा है। सूचना पर टीम का गठन किया गया। कुंदन सिंह निर्धारित जगह पर छापामारी की, वहां पर बिजली तार बंडल लोड करते हुए पाया गया। इधर पुलिस को देखकर अपराधी जंगल की ओर भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। छापामारी अभियान में सीडीपीओ ललित मीणा, पुलिस निरीक्षक चैनपुर जितेंद्र राम, थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह, पुअनि सूरज टोप्पो, सअनि धनंजय कुमार सिंह शामिल थे।

