रांची। रांची के रातू थाना क्षेत्र में हुए रविवार देर शाम हत्या मामले पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दोनों शूटर को गिरफ्तार किया और चार साजिशकर्ताओ को भी दबोचा है। पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार किया। रविवार रात हजारीबाग के केरेडारी निवासी रवि कुमार को रातू थाना अंतर्गत झखरा टांड गांव में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, राजबल्लभ घायल हो गया था।

डीआईजी सह एसएसपी रांची चदंन कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले में हत्याकांड को अंजाम दिलाने में शामिल मुख्य साजिशकर्ता कुणाल कुमार, ग्राम -चकमे, थाना- बुड़मू और इसके साजिश में शामिल बबलू गोप, ग्राम बन गांव, लालमोहन कुमार, ग्राम- चकमे, दोनों थाना बुड़मू एवं घटना को अंजाम देने वाले तीन शूटर इमरोज अंसारी, ग्राम ढौठटोली, थाना मांडर- श्रीचन्द प्रजापति, ग्राम- चकमे, विजय महतो ग्राम मुरुपिरी दोनों थाना बुड़मू को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

अपराधियों से पूछताछ जारी : 12 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा करने के बाद रांची पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद हत्या के पीछे की वजह भी सामने आ जाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version