अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे। सीएम जनपद के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय सहित 378 करोड़ रुपये से अधिक की 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। योगी ने पहली बार राम मंदिर में हुई चंदा चोरी पर प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने अयोध्या में चंदा चोरी के आरोपों पर सख्त रूख अपनाते हुए चेतावनी दे डाली। उन्होंने साफ-साफ कहा कि राम मंदिर के लिए 500 साल का संघर्ष हुआ है। इसलिए कोई भी अयोध्या को बदनाम न करे। अगर किसी के पास चंदा चोरी का कोई सबूत है तो वह एसआइट को दें। इसकी पूरी जांच होगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

योगी ने कहा कि कारसेवकों पर गोली चलाने और जय श्री राम बोलने पर लाठी चलाने वाले लोग आज उपदेश देने चले हैं। हमने ट्रस्ट के अनुरोध पर रकळ जांच बिठाई है। एसआइटी जांच दूध का दूध पानी का पानी करेगी। मैं सभी से कहूंगा कि कोई भी ऐसी बात ना हो जो राम भक्तों की भावनाओं को आहत करती हों। अगर किसी के पास कोई सबूत है तो वे कृपया एसआइटी को दें।

अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश ना करें: विपक्ष पर बरसते हुए सीएम योगी ने कहा कि हमारी पावन अयोध्या में राम के नाम लेने पर ये लाठियां-गोली चलवाते थे। इनके दोहरी सोच को देखो। जिस कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर ना बन पाए इसके लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाई थी। कोर्ट तक में जाकर कहा था कि राम तो कभी हुए ही नहीं। वो कांग्रेस आज कह रही है कि राम भक्तों का अपमान हो गया। अरे जब आप कोर्ट में याचिका लगाकर कहते थे कि राम हुए ही नहीं, तब क्या राम भक्तों का अपमान नहीं होता था। अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश ना करें।’

सपा पर बरसते हुए योगी ने कहा कि गोली चलाने वाले और जय श्री राम बोलने पर लाठी बरसाने वाले आज कह रहे हैं कि राम भक्तों का अपमान हो रहा है। ये उपदेश देने चले हैं। ये दोहरा चरित्र नहीं तो क्या है। मैं सभी पक्षों से अपील करूंगा कि कोई भी अनर्गल टिप्पणी ना हो, जो राम भक्तों को आहत करती हो। राम भक्तों से मैं कहूंगा कि प्रमु राम ने हमें मर्यादा में रहना सीखाया है। उस मयार्दा का पालन करते हुए हमारे पूर्वजों ने 500 सालों का संघर्ष किया है। 15 दिन और देख लो जांच में सब साफ हो जाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version