धनबाद। मधुबन हिंसक मामले में पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। नामजद आरोपित शेख मोबिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेख मोबिन हथियार के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है। उसके पास से एक देसी पिस्टल और चार गोली बरामद हुआ है।

ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेस में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार शेख मोबिन शेख डब्लू गुट का सदस्य है। एसपी ने बताया कि अभी तक मधुबन घटना मामले में 19 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 70 से 80 नामजद आरोपित एवं अप्राथमिक आरोपितों की पुलिस को अभी भी तलाश है और लगातार छापेमारी जारी है। मधुबन कांड में अबतक कुल 12 एफआइआर दर्ज हो चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि मधुबन की घटना नौ जनवरी की है। मधुबन थाना क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर बमबाजी-गोलीबारी, आगजनी एवं बाघमारा एसडीपीओ पर पथराव किया गया था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version