
रांची| रांची प्रेस क्लब का चुनाव 13 दिसंबर को क्लब परिसर में हुआ। सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हुई और शाम के तीन बजे तक चली। इसको लेकर सुबह से प्रेस क्लब में गहमा-गहमी रही। प्रेस क्लब के अंदर और बाहर पत्रकारों की भारी भीड़ रही। तीन बजे वोटिंग संपन्न होने के बाद बैलेट बॉक्स को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव प्रबंधन समिति ने अपने कब्जे में रख लिया। इसके बाद मत पत्रों का अलग-अगल बंडल बनाकर शाम सात बजे से मतगणना शुरू हुई, जो देर रात तक चली। प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद पर शंभू नाथ चौधरी विजयी रहे। उन्होंने संजय रंजन को 103 मतों से पराजित किया। इसी तरह सचिव पद पर अभिषेक सिन्हा, उपाध्यक्ष पद पर विपिन उपाध्याय, संयुक्त सचिव पद पर चंदन भट्टाचार्य और कोषाध्यक्ष पद पर दोबारा कुबेर प्रसाद सिंह चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों का अंतिम परिणाम अब तक जारी नहीं किया गया है।
