
नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि देश में फॉरेंसिक बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूर 2,254.43 करोड़ रुपये की योजना से न केवल श्रमबल का प्रशिक्षण सुनिश्चित होगा, बल्कि न्याय मुहैया कराने में तेजी आएगी।
शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में देश भर में सिलसिलेवार अत्याधुनिक फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं और राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) परिसर खोलकर भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली को मजबूत करने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
