
रांची। खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड में स्थित पेरवाघाघ वॉटरफॉल में रविवार को रिम्स के एक मेडिकल छात्र की डूबने से मौत हो गई। पेरवाघाघ वाटर फॉल में रिम्स में मेडिकल की पढ़ाई करने वालों का एक ग्रुप पहुंचा था। ग्रुप से आठ लोग नदी में नहाने चले गए। इसी दौरान एक युवक डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए बाकी दोस्तों में मदद की, लेकिन नदी में तेज बहाव के कारण सभी डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने नदी में डूबते देख छात्रों को बचाने नदी में कूदे और सातों को नदी से बाहर निकाल लिया गया। जबकि एक को निकालने में देर हो गई थी। जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई।
बचाने के बाद छात्रों को प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है। तपकारा थाना प्रभारी नितेश गुप्ता ने बताया कि छात्र की रास्ते में ही मौत हो गई है। उसकी पहचान रिम्स के 2019 बैच के स्टूडेंट अभिषेक माइकल खलखो के रूप में की गई है। अन्य छात्रों में जोसवा टोप्पो, कृति वर्धन और अजय मुरी शामिल है।
