मुंबई।भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही। बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक, BSE सेंसेक्स हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को 91 अंक मजबूत होकर 83,079.66 के नए ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ। निफ्टी में भी तेजी का रुझान जारी रहा। यह 35 अंक की बढ़त लेकर 25,418.55 के नए शिखर पर पहुंच गया।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 90.88 अंक या 0.11 प्रतिशत की बढ़त लेकर 83,079.66 के नए ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 82,866.68 और 83,152.41 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 34.80 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 25,418.55 के नए शिखर पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 25,352.25 और 25,441.65 के रेंज में कारोबार हुआ।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version