
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से बुधवार को े कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रोशन लाल भाटिया, झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने रांची के कांके रोड स्थित आवास में शिष्टाचार मुलाकात की।
अन्य नेताओं में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रोशन लाल भाटिया, आल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष मंजूर अहमद अंसारी व राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य शफीक अंसारी, झामुमो विधायक जिग्गा सुसारन होरो, भूषण तिर्की, कांग्रेस नेता अनुपमा सिंह, लोहरदगा के नव निर्वाचित सांसद सुखदेव भगत शामिल है।
