रांची। राज्य सरकार ने राज्य शिक्षा सेवा के 41 पदाधिकारियों का स्थानांतरण (ट्रांसफर) किया है। इसके तहत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा को जैक का सचिव बनाया गया है। एक जून से सचिव का पद रिक्त था।

वहीं, भूतनाथ रजवार तथा कुमार हर्ष को जैक में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। साथ ही कई जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों तथा जिला शिक्षा अधीक्षकों का भी हस्तांतरण हुआ है। मनोज कुमार को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची में प्रशासी पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version