नई दिल्ली। नारी शक्ति को राष्ट्र शक्ति बनाने की दिशा में पहल कहते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग रांची में “शी सर्व” नामक कार्यक्रम की शुरूआत करने जा रहा है। इसका उद्घाटन 22 दिसंबर को रांची विश्वविद्यालय में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ तथा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर करेंगे।

“शी सर्व ” कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षा बलों में करियर बनाने की आकांक्षा रखने वाली युवा महिलाओं को उपलब्ध अवसरों, चयन प्रक्रियाओं, प्रशिक्षण आवश्यकताओं और करियर संभावनाओं के संबंध में प्रामाणिक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करना है। यह पहल युवतियों को रक्षा सेवाओं में भागीदारी के लिए तैयार करने के लिए मेंटरशिप, क्षमता निर्माण और करियर योजना पर केंद्रित है।

महिला आयोग ने शुक्रवार को बताया कि इस कार्यक्रम में “कदम कदम बढ़ाए जा” शीर्षक से एक पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। यह पुस्तक रक्षा सेवाओं में प्रवेश की तैयारी कर रही युवा महिलाओं के लिए एक व्यावहारिक मार्गदर्शिका के रूप में कार्य करेगी, जिसमें चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण की वास्तविकताएं, शारीरिक एवं मानसिक तैयारी तथा सैन्य संस्कृति से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को समाहित किया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version