
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। इस बार भारत ने अपनी अभूतपूर्व सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के एक F-16 फाइटर जेट को आसमान में ही ध्वस्त कर दिया। यह विमान सरगोधा एयरबेस से उड़ान भरकर भारतीय सीमा की ओर बढ़ा था, लेकिन भारत की सतर्क और आधुनिक S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने उसे समय रहते पहचान लिया और आसमान में ही उसे नेस्तनाबूद कर दिया।
F-16 की उड़ान बनी आखिरी यात्रा, भारत की कार्रवाई से दहला पाकिस्तान
पाकिस्तान का F-16 विमान जैसे ही भारतीय वायुसीमा के करीब पहुंचा, भारतीय राडारों ने उसकी हरकत को भांप लिया। सरगोधा एयरबेस से उड़े इस फाइटर जेट को S-400 मिसाइल सिस्टम ने टारगेट किया और एक ही झटके में हवा में तबाह कर दिया। यह कार्रवाई न सिर्फ तकनीकी रूप से भारत की श्रेष्ठता दर्शाती है, बल्कि एक स्पष्ट संदेश भी है कि भारत अब किसी भी घुसपैठ या हमले का सख्त जवाब देने में सक्षम है।
जम्मू एयरपोर्ट बना निशाना, रॉकेट अटैक से मचा हड़कंप
F-16 की कार्रवाई के तुरंत बाद पाकिस्तान की ओर से जम्मू एयरपोर्ट को भी टारगेट किया गया। एयरपोर्ट पर रॉकेट दागा गया जिससे सतर्कता और सुरक्षा की स्थिति और गंभीर हो गई। जम्मू की एयर स्ट्रिप पर यह हमला रात के समय किया गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
ड्रोन और मिसाइलों पर बरसी S-400 की गड़गड़ाहट
पाकिस्तान की ओर से केवल F-16 ही नहीं, बल्कि कई ड्रोन और 8 मिसाइलें भी भारत की ओर दागी गईं। लेकिन भारत की हाई-टेक S-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस सिस्टम ने इन सभी को हवा में ही मार गिराया। इसने न केवल पाकिस्तान के इरादों को ध्वस्त किया, बल्कि दुनिया को भी यह बता दिया कि भारत अब किसी भी तकनीकी चुनौती से पीछे नहीं है।
