Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    क्रिकेटर आकाशदीप ने अक्षिता संग लिए सात फेरे; वाराणसी में ग्रैंड वेडिंग

    June 25, 2026

    कर्नाटक में पकड़ा गया आतंकी, अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की बना रहा था योजना

    June 25, 2026

    पत्नी पति की प्रॉपर्टी नहीं, उड़ीसा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या है मामला

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • क्रिकेटर आकाशदीप ने अक्षिता संग लिए सात फेरे; वाराणसी में ग्रैंड वेडिंग
    • कर्नाटक में पकड़ा गया आतंकी, अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की बना रहा था योजना
    • पत्नी पति की प्रॉपर्टी नहीं, उड़ीसा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या है मामला
    • वेनेजुएला में भूकंप के दो तगड़े झटके…164 की मौत और 971 घायल
    • प्रधानमंत्री मोदी से मिले अमेजन के सीईओ, भारत में 48 अरब डॉलर का निवेश करेगा अमेजन
    • बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट ने देखी डीएनए रिपोर्ट, राज्य सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
    • पार्टी के लिए जो काम करेगा, वही आगे बढ़ेगा, आदित्य साहू ने भाजपा के मीडिया, प्रवक्ता और सोशल मीडिया प्रभारियों को दिया मन्त्र
    • सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के फंड से जुड़े मामले में याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » RSS के इंद्रेश कुमार का भाजपा पर निशाना, कहा- अहंकार की वजह से 241 पर सिमट गई पार्टी
    Delhi

    RSS के इंद्रेश कुमार का भाजपा पर निशाना, कहा- अहंकार की वजह से 241 पर सिमट गई पार्टी

    News MaatiBy News MaatiJune 14, 2024No Comments77 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम प्राप्त न करने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने बिना नाम लिए बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भगवान राम की भक्ति करने वाली पार्टी अहंकारी हो गई थी, इसलिए 241 पर सिमट गई। इस चुनाव में बीजेपी का अहंकार ध्वस्त हो गया है।
    इंद्रेश कुमार ने कहा, “इन लोगों ने भगवान राम की भक्ति तो की थी, मगर इनमें धीरे-धीरे अहंकार आ गया। आज भगवान राम ने इनके अहंकार को खत्म कर दिया है। ये लोग इस चुनाव में प्रशंसनीय परिणाम नहीं दे पाए। शायद अब इन्हें लोकतंत्र की ताकत का एहसास हो चुका होगा। हालांकि, यह राम जी की ही कृपा थी कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बन सकी, लेकिन इसके बावजूद भी ये लोग राम जी कृपा को नहीं समझ पाए। शायद इसलिए जो शक्ति भाजपा को इस चुनाव में मिलनी चाहिए थी, वो राम जी ने अहंकार के कारण रोक दी।“

    आरएसएस नेता ने कहा, “आश्चर्य है कि भगवान राम के विरोधी इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर पाए। बेशक नंबर एक पर नहीं आ पाए, लेकिन नंबर दो पर बेहतर प्रदर्शन के साथ अपनी जगह मजबूत करने में सफल हुए। इसलिए हम सभी को एक बात समझ लेनी चाहिए कि प्रभु का न्याय विचित्र नहीं है, बल्कि बड़ा ही सत्य है। प्रभु की लीला अपरंपार है, जिसे इंसानी दिमाग नहीं समझ सकता। जिस पार्टी ने भगवान राम की भक्ति की उसे बेशक 241 सीट ही मिली, लेकिन वो सरकार बनाने में सफल हुई और जिन लोगों ने भक्ति नहीं की, वो अच्छा करने में सफल तो हुए, लेकिन सरकार बनाने से चूक गए। यही है प्रभु की लीला, जिसे इंसानी दिमाग शायद कभी नहीं समझ सकेगा। जिन लोगों के मन में राम जी को लेकर श्रद्धा नहीं थी, उन्हें 234 पर ही रोक दिया। प्रभु जी ने कहा कि यह तुम्हारा फल यही है, इसलिए मैं कहता हूं कि जो राम की भक्ति करे वो बिना अहंकार के करे और जो ना करे, तो उसका कल्याण प्रभु खुद कर देगा।“
    इंद्रेश कुमार ने आगे कहा, “भगवान राम भेदभाव नहीं करते। सबको उसकी नीयत के आधार पर प्रतिफल देते हैं। राम जी सजा नहीं देते हैं और ना ही किसी को विलाप करने का मौका देते हैं। राम जी सबको न्याय देते हैं, देते थे और आगे भी देते रहेंगे। राम जी सदैव न्याय प्रिय रहे हैं। मैं आपको बता दूं कि भगवान राम ने 100 वर्षों के शासनकाल के बाद अश्वमेध यज्ञ किया। इसलिए यह यज्ञ हुआ कि कोई रोगी ना रहे, कोई अशिक्षित ना रहे, कोई बेरोजगार ना रहे। इसलिए भगवान 100 वर्षों के शासनकाल के बाद अश्वमेध यज्ञ करवाया करते थे, ताकि संपूर्ण राज्य में शांति बनी रहे। इसी यज्ञ के कारण भगवान राम 11 हजार सालों तक शासन करने में सफल रहे। दुनिया में आज तक कोई भी इतने वर्षों तक शासन नहीं कर सका।“

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    सीबीआई ने सीसीएल के मैनेजर समेत दो को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    November 7, 2025

    शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली गए

    February 10, 2025

    केजरीवाल ने शराब पर किया फोकस, धन और सत्ता में बह गए, दिल्ली रिजल्ट पर बोले अन्ना हजारे

    February 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Blog

    क्रिकेटर आकाशदीप ने अक्षिता संग लिए सात फेरे; वाराणसी में ग्रैंड वेडिंग

    By News MaatiJune 25, 202612

    वाराणसी। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ने बुधवार को अपनी जिंदगी की नई…

    कर्नाटक में पकड़ा गया आतंकी, अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की बना रहा था योजना

    June 25, 2026

    पत्नी पति की प्रॉपर्टी नहीं, उड़ीसा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या है मामला

    June 25, 2026

    वेनेजुएला में भूकंप के दो तगड़े झटके…164 की मौत और 971 घायल

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    क्रिकेटर आकाशदीप ने अक्षिता संग लिए सात फेरे; वाराणसी में ग्रैंड वेडिंग

    June 25, 2026

    कर्नाटक में पकड़ा गया आतंकी, अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की बना रहा था योजना

    June 25, 2026

    पत्नी पति की प्रॉपर्टी नहीं, उड़ीसा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या है मामला

    June 25, 2026

    वेनेजुएला में भूकंप के दो तगड़े झटके…164 की मौत और 971 घायल

    June 25, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.