पटना । बीती देर रात पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास अपराधियों ने राजद नेता और जमीन कारोबारी राजकुमार राय को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद अपराधी कंकड़बाग मेन रोड की ओर फरार हो गए। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से 6 गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। पुलिस सीसीटीवी और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए जांच में जुटी है।

दो अपराधियों ने दागीं छह गोलियां : पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान वैशाली जिले के राघोपुर निवासी राजकुमार राय के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजकुमार राय पर घात लगाए दो अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए राजकुमार राय भागे, लेकिन बदमाशों ने ताबड़तोड़ उनके ऊपर छह गोलियां चलाईं। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आनन-फानन में समर्थक उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र राय राजद से जुड़े हुए थे। इस बार तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। इससे पहले भी वे राघोपुर से चुनाव मैदान में उतर चुके थे। राय पंचायती राज प्रकोष्ठ राजद के वैशाली जिला अध्यक्ष भी रह चुके थे।

पूर्वी सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि राजेंद्र नगर टर्मिनल से सामने गली नंबर 17 में राजेंद्र राय नाम के व्यक्ति को गोली मारी गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के वक्त मृतक का ड्राइवर भी थी। ड्राइवर और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। घटनास्थल से 6 गोलियों के खोखे बरामद किए गए हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version