Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    UPI से ₹2,000 से ज्यादा की पेमेंट पर किन लोगों पर लगेगा चार्ज और किसको मिलेगी छूट, जानिए पूरा नियम

    August 7, 2026

    सरकार से वार्ता के लिए छात्रों ने 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल घोषित किया, दो पत्रकार और एक अधिवक्ता भी शामिल

    August 7, 2026

    जेपीएससी से 1,645 और जेएसएससी से 21,965 पदों पर जल्द होगी बहाली

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • UPI से ₹2,000 से ज्यादा की पेमेंट पर किन लोगों पर लगेगा चार्ज और किसको मिलेगी छूट, जानिए पूरा नियम
    • सरकार से वार्ता के लिए छात्रों ने 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल घोषित किया, दो पत्रकार और एक अधिवक्ता भी शामिल
    • जेपीएससी से 1,645 और जेएसएससी से 21,965 पदों पर जल्द होगी बहाली
    • घोटालों और फर्जी डिग्री का अड्डा बना राधागोविंद विश्वविद्यालय रद्द हो सकती है मान्यता
    • देवेंद्रनाथ महतो सिर्फ नमक पानी पी रहे हैं, आमरण अनशन समाप्त नहीं किया है : सोनम वांगचुक
    • जेएसएससी-जेएसएससी आंदोलन में छात्रों के समर्थन के लिए पहुंचे जयराम, बोले-सरकार को तत्काल वार्ता कर समाधान निकालना चाहिए।
    • असम के बाढ़ संकट में साथ खड़े हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राहत कोष में देंगे 03 करोड़
    • जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति कब तक होगी, उच्च न्यायालय ने सरकार से पूछा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » रेपो रेट का ऐलान , जानिए घटेगी या बढ़ेगी आपके होम-ऑटो लोन की EMI
    Business

    रेपो रेट का ऐलान , जानिए घटेगी या बढ़ेगी आपके होम-ऑटो लोन की EMI

    News MaatiBy News MaatiAugust 5, 2026No Comments21 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । आरबीआई ने ब्याज दरों यानी रेपो रेट को फिर एक बार यथावत रखने का फैसला किया है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की मीटिंग सोमवार को शुरू हुई थी और आज गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इसमें लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समिति ने रेपो रेट 5.25% पर यथावत रखने का फैसला किया है। रेपो रेट में बदलाव न होने से आपके लोन की किस्त यानी ईएमआई पर कोई असर असर होगा। रेपो रेट वह दर होती है, जिस पर आरबीआई कमर्शियल बैकों को लोन देता है।

    इससे पहले जून 2026, अप्रैल 2026 और फरवरी 2026 की एमपीसी बैठक में भी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों को स्थिर रखा था। रेपो रेट में आखिरी बार बदलाव दिसंबर, 2025 की आरबीआई एमपीसी की बैठक में किया गया था। इस दौरान रेपो रेट को 5.5 प्रतिशत से घटाकर 5.25 प्रतिशत कर दिया था। रेपो रेट को यथावत रखने के फैसले से सबसे बड़ी राहत उन लाखों लोगों को मिलेगी, जिन्होंने होम लोन, कार लोन या अन्य फ्लोटिंग ब्याज दर वाले लोन लिया हुआ है। रेपो रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं होने से उनकी मासिक ईएमआई फिलहाल नहीं बढ़ेगी, जिससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा।

    इसके साथ ही, नए कर्ज लेने वाले ग्राहकों के लिए भी ब्याज दरों में तत्काल बढ़ोतरी की संभावना टल गई है। उद्योगों और कारोबारों के लिए भी यह फैसला सकारात्मक माना जा रहा है, क्योंकि उनकी उधारी की लागत स्थिर रहेगी और निवेश योजनाओं को गति मिल सकती है। बैंकों के लिए भी ब्याज दरों में अचानक बदलाव का दबाव नहीं रहेगा।

    उम्मीद की जा रही थी कि कमेटी बेंचमार्क रेपो रेट को 5.25% पर ही बनाए रखेगा। जानकारों का मानना था कि सेंट्रल बैंक अपनी न्यूट्रल पॉलिसी का रुख बनाए रखेगा, क्योंकि महंगाई कम हो रही है, आर्थिक विकास मज़बूत है और बाहरी सेक्टर के इंडिकेटर भी ठीक-ठाक हैं। यह उम्मीद इसलिए की जा रही थी क्योंकि जून की पॉलिसी समीक्षा के बाद से मुख्य मैक्रो-इकनॉमिक डेटा RBI के अनुमान से ज्यादा बेहतर रहे हैं।

    मल्होत्रा ने कहा कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी मौद्रिक समीक्षा में सर्वसम्मति से नीतिगत दर रेपो को 5.25 प्रतिशत पर यथावत रखा। साथ ही अपने रुख को तटस्थ बनाए रखने का फैसला किया है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष प्रमुख व्यापारिक मार्गों को बाधित कर वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती बना हुआ है। इसके बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

    जीडीपी ग्रोथ का अनुमान : आरबीआई गवर्नर ने कहा कि इस फाइनेंशियल ईयर में रियल जीडीपी ग्रोथ 6.7 फीसदी रहने का अनुमान है। यह पिछले अनुमान से 10 बीपीएस अधिक है। अल नीनो की स्थितियों के बीच मॉनसून की कमी और असमानता के कारण खेती-बाड़ी की संभावनाओं पर अनिश्चितता के बादल छाए हुए हैं। इस साल सीपीआई महंगाई के 5% रहने का अनुमान है जो पिछले अनुमान से कम है। दूसरी तिमाही में इसके 4.7%, तीसरी तिमाही में 5.9% और चौथी तिमाही में 5.5% रहने का अनुमान है। कोर महंगाई के इस फाइनेंशियल ईयर में 4.3% रहने का अनुमान है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    UPI से ₹2,000 से ज्यादा की पेमेंट पर किन लोगों पर लगेगा चार्ज और किसको मिलेगी छूट, जानिए पूरा नियम

    August 7, 2026

    भारत की विकास दर वित्त वर्ष 27 में 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान, बना रहेगा दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था

    August 5, 2026

    फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद अमेरिकी शेयरों में भारी गिरावट

    July 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,422

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,102

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025983

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026828
    Don't Miss
    Business

    UPI से ₹2,000 से ज्यादा की पेमेंट पर किन लोगों पर लगेगा चार्ज और किसको मिलेगी छूट, जानिए पूरा नियम

    By News MaatiAugust 7, 202662

    नई दिल्ली। यूनिफायड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) से होने वाले भुगतान पर अब शुल्क लगाने का…

    सरकार से वार्ता के लिए छात्रों ने 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल घोषित किया, दो पत्रकार और एक अधिवक्ता भी शामिल

    August 7, 2026

    जेपीएससी से 1,645 और जेएसएससी से 21,965 पदों पर जल्द होगी बहाली

    August 6, 2026

    घोटालों और फर्जी डिग्री का अड्डा बना राधागोविंद विश्वविद्यालय रद्द हो सकती है मान्यता

    August 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    UPI से ₹2,000 से ज्यादा की पेमेंट पर किन लोगों पर लगेगा चार्ज और किसको मिलेगी छूट, जानिए पूरा नियम

    August 7, 2026

    सरकार से वार्ता के लिए छात्रों ने 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल घोषित किया, दो पत्रकार और एक अधिवक्ता भी शामिल

    August 7, 2026

    जेपीएससी से 1,645 और जेएसएससी से 21,965 पदों पर जल्द होगी बहाली

    August 6, 2026

    घोटालों और फर्जी डिग्री का अड्डा बना राधागोविंद विश्वविद्यालय रद्द हो सकती है मान्यता

    August 6, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.