
रांची। रांची के लोअर बाजार थाना पुलिस ने सोन की चेन छिनतई के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मो नौशाद और चोरी का सोना खरीदने वाले रवि कुमार चौरसिया शामिल है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी और गलाया हुआ सोना 7.128ग्राम बरामद किया गया है।



एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि लोअर बाजार थाना अर्न्तगत बहू बाजार-बरनाबास अस्पताल के सामने से घटित चैन छिनतई की घटना हुई थी। जिसमें रिक्शा पर सवार दो युवती जा रही थी। पीछे से एक स्कूटी पर सवार तीन अपराधी ने रिक्शा पर सवार अपराधी से एक युवती से सोने की चेन झपट कर भाग गए।
एसएसपी ने बताया कि सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी और स्थानीय गुप्तचरो के सहयोग से इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की। घटना में शामिल एक अपराधी की गिरफ्तारी की गई । पूछताछ के दौरान छीना गया चेन का गलाया हुआ सोना की बरामदगी सोना खरीदने वाले के पास से की गई। इस घटना में शामिल अन्य दो अपराधी की पहचान हो गई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।

