रांची। रांची के उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पव अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने गांधीजी के बताए गए मार्ग उनके आदर्शों को याद किया।

इस अवसर पर मुख्यध रूप से वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक यातायात राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, अपर जिला दंडाधिकारी रांची धनंजय, उपसमाहर्ता नज़रत सुदेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडे, पुलिस उपाधीक्षक सदर वी रमन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version