रांची। झारखंड पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को रांची लाया। शनिवार की सुबह एटीएस की टीम सुरक्षा व्यवस्था के बीच मयंक सिंह को लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच रांची एयरपोर्ट से मयंक को रामगढ़ भेजा गया। रामगढ़ कोर्ट में पेश होने के बाद एटीएस की टीम उसे रिमांड पर लेगी। एटीएस के एसपी ऋषभ झा खुद मयंक को लाने अजरबैजान गणराज्य गए हुए थे।

मयंक सिंह के खिलाफ झारखंड के कई जगहों पर 48 मामले दर्ज हैं। सबसे ज्यादा मामले मयंक के खिलाफ हजारीबाग जिले में दर्ज हैं । हजारीबाग के बड़कागांव, केरेडारी, कोर्रा, हजारीबाग सदर जैसे थानों में मयंक के खिलाफ दर्जन भर केस दर्ज हैं।

इसके अलावा रांची, रामगढ़, पलामू और गिरिडीह में भी मयंक सिंह के खिलाफ मामले दर्ज हैं । जानकारी के अनुसार मयंक सिंह के खिलाफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और राजस्थान में भी मामले दर्ज हैं । राजस्थान और छत्तीसगढ़ पुलिस भी मयंक सिंह से पूछताछ करेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version