रांची। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती के अवसर पर डोरंडा स्थित राजेन्द्र चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( अभाकाम) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महासभा के अधयक्ष डॉ सी बी सहाय ने डॉ प्रसाद की जीवनी व उपलब्धियों के बारे में बताया।

साथ ही हमें भी उनके दिखाये रास्तों पर चलने की सलाह दी। इस दौरान डॉ प्रसाद की मूर्ति पर फूल – माला चढाई गई। साथ ही 151 दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, महासभा के महामंत्री सुशील कुमार लाल, ए के लाल, राजेश कुमार, सदन सिन्हा, उमा सिन्हा, प्रीति सिन्हा, सत्या सिन्हा, स्मिता, ज्योति, ऐश्वर्य, रोहित श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version