Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में कोयला घोटाला जांच तेज, एलबी सिंह की पत्नी समेत पांच को ईडी का समन

    August 13, 2026

    लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, हंगामे के बीच मानसून सत्र में कई अहम बिल हुए पास

    August 13, 2026

    14वीं जेपीएससी में चयन का रेट तय होने का दावा, सामान्य-ओबीसी के लिए एक करोड़ और एससी-एसटी के लिए 80 लाख

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड में कोयला घोटाला जांच तेज, एलबी सिंह की पत्नी समेत पांच को ईडी का समन
    • लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, हंगामे के बीच मानसून सत्र में कई अहम बिल हुए पास
    • 14वीं जेपीएससी में चयन का रेट तय होने का दावा, सामान्य-ओबीसी के लिए एक करोड़ और एससी-एसटी के लिए 80 लाख
    • रांची में छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी, CM आवास छावनी में तब्दील, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
    • जेपीएससी भर्ती घोटाला: ईडी की रडार पर 150 लोग, कई ठिकानों पर जल्द हो सकती है कार्रवाई
    • पूरे परिवार को कर दिया सेट, जानें कौन है जेपीएससी घोटाले का किंगपन
    • प्रेस वार्ता में आलाकमान के रटा रटाये गाना गाने की थी कांग्रेस मंत्रियों में आपाधापी: भानु प्रताप शाही
    • रघुवर दास ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » ट्रेनों में स्लीपर, जनरल कोच बढ़ाएगी रेलवे
    National

    ट्रेनों में स्लीपर, जनरल कोच बढ़ाएगी रेलवे

    News MaatiBy News MaatiJune 15, 2024No Comments20 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गर्मियों के सीजन में यात्रियों को होने वाली दिक्कतों को गंभीरता से लेते हुए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को पांच मोर्चों पर युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश दिये हैं जिनमें ट्रेनों में गैरवातानुकूलित स्लीपर एवं अनारक्षित श्रेणी के कोचों की संख्या बढ़ाना और वातानुकूलित कोचों में एयर कंडीशनिंग प्रणाली के खराब होने की शिकायतों को दूर करना शामिल है।

    रेलवे के सूत्रों के अनुसार रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री वैष्णव ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेलवे बोर्ड के सदस्यों एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों और सभी मंडल रेल प्रबंधकों (डीआरएम) के साथ एक विस्तृत बैठक की जिसमें यात्रियों की सुविधा के लिए प्राथमिकताएं तय कीं। मंत्री ने गर्मियों की भीड़ के दौरान ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या का संज्ञान लिया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से भीड़भाड़ की समस्या के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया। सूत्रों ने बताया कि रेल मंत्री ने ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी एवं जनरल श्रेणी के कोचों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये ताकि इन श्रेणियों के यात्रियों को सुगमता से यात्रा करने की सुविधा मिल सके और वे उच्च श्रेणी कोचों में जबरन घुसने के लिए बाध्य ना हों। दूसरा- अत्यधिक तापमान और क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने से एसी-3 और एसी-2 के कोचों में एयर कंडीशनर फेल हो रहे हैंं जिससे वातानुकूलित श्रेणी के यात्रियों के लिए भी भारी मुश्किल हो रही है। इसे देखते हुए रेल मंत्री ने निर्देश दिये कि गाड़ियों के परिचालन के पहले एसी प्रणाली की ठीक से जांच एवं जरूरी सर्विस की जाये तथा एसी में खराबी की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाए। स्टेशन परिसरों एवं प्रतीक्षालयों में भी एसी पंखे आदि उपकरण सुचारु रूप में काम करें, यह सुनिश्चित किया जाये।

    सूत्रों के अनुसार ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों को निचली श्रेणी के टिकट लेकर उच्च श्रेणी के कोच में सवार होने वालों पर कार्रवाई का अभियान चलाया जाये। रेल मंत्री ने सभी महाप्रबंधकों एवं डीआरएम को गाड़ियों के परिचालन में समयबद्धता सुनिश्चित की जाये ताकि यात्री समय पर गंतव्य पहुंच सकें। इससे भी वे गर्मी से बच सकें। रेल मंत्री ने समय की पाबंदी पर जोर देते हुए कहा कि ट्रेनों का समय से चलाना होगा। समय की पाबंदी के मोर्चे पर, कुछ खास हिस्सों पर ट्रेन की देरी के मूल कारण का विश्लेषण करने का निर्देश दिया, जो समग्र समय की पाबंदी को प्रभावित करता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गाड़ी के परिचालन में अनुचित अवरोध स्वीकार्य नहीं होंगे। समयपालन के आंकड़ों की सख्ती से निगरानी की जानी चाहिए और समग्र समयपालन में सुधार किया जाना चाहिए।
    बैठक में रेल मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सुरक्षा, संरक्षा एवं बुनियादी ढांचा सर्वोपरि है और इस मोर्चे पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। रेल अधिकारियों को तीनों बातों पर भी निरंतर जोर देते रहना होगा। बैठक में इन सभी बिन्दुओं पर गहनता से विस्तृत विचार मंथन किया गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    बाबा गणिनाथ -अंतरराष्ट्रीय काव्य संध्या, आयोजन साहित्य, सांस्कृतिक, एकता को मजबूत करने का माध्यम : विनोद कुमार साह

    July 2, 2026

    छोटी बहन पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी बोले, ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत

    July 2, 2026

    फ्रांस में गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, भारतीय समुदाय बोला-पीएम ने युवाओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई प्रेरणा दी

    June 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,425

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,103

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025983

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026828
    Don't Miss
    Blog

    झारखंड में कोयला घोटाला जांच तेज, एलबी सिंह की पत्नी समेत पांच को ईडी का समन

    By News MaatiAugust 13, 20262

    रांची। झारखंड के धनबाद में अवैध कोयला खनन, तस्करी और कथित लेवी वसूली से जुड़े…

    लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, हंगामे के बीच मानसून सत्र में कई अहम बिल हुए पास

    August 13, 2026

    14वीं जेपीएससी में चयन का रेट तय होने का दावा, सामान्य-ओबीसी के लिए एक करोड़ और एससी-एसटी के लिए 80 लाख

    August 13, 2026

    रांची में छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी, CM आवास छावनी में तब्दील, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    August 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    झारखंड में कोयला घोटाला जांच तेज, एलबी सिंह की पत्नी समेत पांच को ईडी का समन

    August 13, 2026

    लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, हंगामे के बीच मानसून सत्र में कई अहम बिल हुए पास

    August 13, 2026

    14वीं जेपीएससी में चयन का रेट तय होने का दावा, सामान्य-ओबीसी के लिए एक करोड़ और एससी-एसटी के लिए 80 लाख

    August 13, 2026

    रांची में छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी, CM आवास छावनी में तब्दील, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    August 13, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.