
रांची। छात्र नेता देवेंद्र महतो की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें एचडीयू में भर्ती कराया गया है। सदर अस्पताल के तीसरे तल्ले में उन्हें जहां भर्ती कराया गया है वहां पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। जिसके बाद यहां आने वाले उनके चाहने वालों को मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग पुलिस जवानों से उलझते नजर आ रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि एचडीयू में भर्ती करने के बाद उनकी तबीयत नियंत्रित है।रघुवर दास सदर अस्पताल देवेंद्र महतो से मिलने पहुंचे। यहां आकर उन्होंने उनका हालचाल लिया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस बीच देवेंद्र ने अपनी मांगों को उनके समक्ष रखा और पुलिस के द्वारा की गई लाठी चार्ज का जिक्र किया। जिस पर रघुवर दास ने चिंता जतायी।झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन के दौरान घायल हुए छात्रों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
