रांची। झारखंड में उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा से पहले पेपर लीक की सूचना पर पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 100 से भी अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ये सभी कथित तौर पर लीक हुए प्रश्नपत्र से तैयारी कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, तमाड़ के रंगमाटी इलाके में एक भवन में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान 100 से अधिक अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया। मौके से मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है, जिनकी जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों को तमाड़ थाना लाकर पूछताछ की जा रही है।

पूरे मामले की हो रही गहरी जांच
अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पेपर लीक की साजिश के पीछे किसी संगठित गिरोह या सेटिंग की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि पेपर लीक की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version