मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मुंबई यात्रा के दौरान गोरेगांव स्थित नेस्को प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित एक समारोह में 29,400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की ठाणे-बोरीवली और बीएमसी की गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। दोनों परियोजनाओं के तहत दो सुरंगों का निर्माण किया जाना है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version