
नयी दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने संस्थागत निवेशकों को शेयर बेचकर 5,000 करोड़ रुपये तक जुटाने और अपने होटल कारोबार के मौद्रिकरण की योजना बनाई है।
प्रेस्टीज एस्टेट्स ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके “निदेशक मंडल ने ‘योग्य संस्थागत नियोजन’ (क्यूआईपी) या अन्य स्वीकार्य तरीके से अधिकतम 5,000 करोड़ रुपये की कुल राशि के लिए इक्विटी शेयर या अन्य पात्र प्रतिभूतियों को जारी करके धन जुटाने” को मंजूरी दी।
