
चंचल चटर्जी फिर बने अध्यक्ष, नई कमेटी का सर्वसम्मति से गठन
रांची। राजधानी रांची के कोकर स्थित एचबी रोड में दुर्गा पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कोकर दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष भी दुर्गोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। पूजा पंडाल के निर्माण, विद्युत साज-सज्जा और मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। पश्चिम बंगाल से आए कारीगर पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
इस वर्ष श्रद्धालुओं को विशेष थीम पर आधारित भव्य पूजा पंडाल देखने को मिलेगा। मुख्य सड़क से लेकर पूजा स्थल तक आकर्षक विद्युत सज्जा और लाइटिंग गेट्स लगाए जाएंगे। इसके अलावा विशेष लेजर लाइट शो का आयोजन भी किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगा। समिति का प्रयास है कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को भव्य सजावट और आकर्षक रोशनी का अनुभव मिले।
चंचल चटर्जी को फिर मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी
पूजा की तैयारियों के बीच समिति की नई कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें अनुभवी समाजसेवी चंचल चटर्जी को एक बार फिर अध्यक्ष चुना गया। समिति के सदस्यों ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए पूजा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया।
नई कमेटी के प्रमुख पदाधिकारी
समिति में सानु सरकार को कोषाध्यक्ष, नीरज कुमार शर्मा को वरीय कार्यकारी अध्यक्ष, दीपक राय को प्रधान महासचिव और के.के. वर्मा को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुख्य संरक्षक: राजेश जसवाल, अजय अग्रवाल, पीएन सिंह, आलोक मित्रा, संजीव विजयवर्गीय, ज्योतिर्मय बसाक, उमेश शंकर राय, सुशील कुमार महतो, रमेश सिंह और पवन सिंघानिया।
संरक्षक: कृष्ण कुमार, गौतम चटर्जी, प्रमोद सिंघानिया, प्रबीर चक्रवर्ती, दीपक मित्रा, यू.पी. चटर्जी, महेश साहनी, कुन्दन ठाकुर, के.के. दयाल, विकास विजयवर्गीय, राजीव नन्दी, राज सिन्हा, मुन्ना यादव, छोटू वर्मा, राजेश महतो, आशीष जसवाल, सुशील केसरी, उत्तम दुबे, कारु और वीरेन्द्र प्रसाद।
विशेष अतिथि: पोली सिंह, युवराज पासवान, मुकुन्द सिंह, साकेत कुमार, रंजन पासवान और बबलू पासवान।
कार्यकारी अध्यक्ष: अमित सिंह, कौशल गांधी, धर्मेन्द्र चौधरी, विक्की सिंह और चंदन राय।
वरीय उपाध्यक्ष: जितेन्द्र जसवाल, बंटी सिंह, सुमीत कुमार, रोहित सिंह, जितु सिंह, अजीत महतो, सतीश सुमन, भोला सिंह, कैलाश पंडित, मिथिलेश ठाकुर, दीपक राम, अजय जायसवाल, दिलीप यादव, अशोक अमीन, संतोष सोनी, मनीष यादव, अमित मिश्रा, सुभाष यादव, लड्डु कुमार, अंकित कुमार, सुदीप राय और नवीन सिंह।
उपाध्यक्ष: नरेन्द्र सिंह, उत्कर्ष सिंह, रोहित कुमार, राजेन्द्र सिंह, गोपाल डी.जे., रितेश वर्मा, विक्की वर्मा, अवधेश सिंह, अरविन्द कुमार, मुकेश कुमार, इन्द्रनाथ सिंह, राजेश वर्मा, बसंत कर्मकार, गोपाल सिंह, वाशिश सिंह और कृष्णा रजक।
सचिव: अंशु रजक, हर्ष, सोनू कुमार, गोविन्द विश्वकर्मा, मीकू कुमार, गोपी कुमार, अमित कुमार, राहुल वर्मा, राजेश कुमार, गोवर्धन प्रसाद, ओम कुमार, विजय ठाकुर, ब्रह्मा कुमार यादव, अनमोल, गौतम और राजू यादव।
कोर कमेटी: टिंकू झा, बिप्तु राय, गुड्डु सोनी, राकेश सिंह, सन्नी जायसवाल, हरि जायसवाल, कुणाल विजयवर्गीय, नीरज तिवारी, शुभम सिंह, जॉय घोट, तुषार भट्टाचार्य, राजीव बैनर्जी, संजीव कुमार शर्मा, कृष्णा प्रकाश, महेश प्रसाद, प्रदीप बेरा, आलोक दास, किसलय और संतोष प्रसाद।
अन्य प्रमुख जिम्मेदारियां: प्रेस एवं मीडिया प्रभारी के रूप में रोहित सिंह, मनोरंजन सिंह और धीरज सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह और पिन्टु प्रसाद होंगे। पूजा पंडाल की जिम्मेदारी राजु झा, सनमुल चटर्जी और सरगम चटर्जी को सौंपी गई है, जबकि विद्युत सज्जा का कार्य बंटी राम संभालेंगे।
समिति की ओर से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है। उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी रोहित सिंह और धीरज सिंह ने दी।

