रांची। जेसीआई रांची की वर्ष 2025 की नई टीम का चुनाव रविवार को हुआ। इसमें सदस्यों ने वोटिंग के माध्यम से प्रतीक जैन को अपना नया अध्यक्ष चुना। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी सदस्यों में उत्साह देखने को मिला।

नई कार्यकारिणी में निखिल अग्रवाल, निशांत मोदी, अभिषेक जैन, मयंक अग्रवाल, साकेत अग्रवाल और तरुण अग्रवाल उपाध्‍यक्ष चुने गए। सचिव का पदभार सन्नी केडिया संभालेंगे। सह सचिव सौरभ जलान और कोषाध्यक्ष कौशल मुरारका चुने गए।

इस चुनाव में टर्म 2025 के लिए 20 नए निदेशक भी चुने गए। इनमें आदित्य जलान, अमन सिंघानिया, किशन अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल, ऋषभ जलान, ऋषभ छापरिया, नितिन पोद्दार, अनीश जैन, ऋषि मुरारका, अक्षत अग्रवाल, ऋषभ जैन, अभिषेक नारनौली, सृजन हेतमसरिया, मनदीप सिंह, संकेत सरावगी, मोहित बागला, अंकित अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, निखिल मोदी और सौरव नरेडी शामिल हैं।

चुनाव प्रक्रिया पूर्व अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया के नेतृत्व में संपन्न हुई। इसमें सभी पूर्व अध्यक्षों के साथ विशाल पोद्दार और अनंत जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष प्रतीक जैन ने कहा कि उनकी टीम संस्था और समाज को नए आयामों तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेगी। नए मानदंड स्थापित करेगी।

उपरोक्त जानकारी आशा के निर्वाचन आयुक्त अरविंद राजगढ़िया ने दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से विशाल पोद्दार अनत जैन आनंद धानुका विमल जीजानी संजीव तुलस्यान राकेश मुरारका संजीव कुमार राजीव रंजन दीपक सिन्हा मुकेश झा विकास राज मौजूद थे

Directors*
1) Jc Aaditya Jalan
2) Jc Aman Singhania
3) Jc Kishan Agarwal
4) Jc Anubhav Agarwal
5)  Jc Rishabh Jalan
6)  Jc Rishab Chhaparia
7) Jc Nitin Poddar
8) Jc Anish Jain
9) Jc Rishi Murarka
10) Jc Akchhat Agarwal
11) Jc Rishab Jain
12)Jc Abhishek Narnoly
13) Jc Srijan Hetamsaria
14)Jc Mandeep Singh
15) Jc Sanket Sarawgi
16)Jc Mohit Bagla
17) Jc Ankit Agarwal
18) Jc Praveen kr Agarwal
19) Jc Nikhil Modi
20) Jc Sourav Naredi

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version