रांची। झारखंड में एक सितंबर से निजी हाथों में जा रही शराब की खुदरा बिक्री के लिए दुकानों को ले आवेदन की अंतिम तिथि बुधवार (20 अगस्त) तक है। बुधवार की शाम सात बजे आवेदन का पोर्टल लॉक हो जाएगा जो 22 अगस्त को खुलेगा। शाम सात बजे के बाद कोई भी कारोबारी दुकान के लिए आवेदन नहीं कर सकेगा।

राज्य में शराब की कुल 1343 खुदरा दुकानों की बंदोबस्ती होनी है। इन दुकानों को 560 दुकान समूह में बांटा गया है। कुल 560 दुकान समूहों में से 521 के लिए आवेदन पड़ चुके हैं। अब भी 39 दुकान समूह रिक्त हैं। राज्य के 13 जिलों के सभी दुकान समूहों के लिए शत-प्रतिशत आवेदन पड़ चुके हैं। जो 39 दुकान समूह रिक्त पड़े हैं वे 11 जिलों के हैं।

13 जिलों में शत-प्रतिशत आवेदन : बोकारो, चतरा, देवघर, गोड्डा, गुमला, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, सरायकेला-खरसांवा व सिमडेगा जिला।
11 जिलों में रिक्त पड़े हैं 39 दुकान : धनबाद (11), दुमका (तीन), पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर (चार), गढ़वा (दो), गिरिडीह (आठ), हजारीबाग (एक), जामताड़ा (4), पाकुड़ (दो), रांची (दो), साहिबगंज (एक) व पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा (एक)।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version