रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सचिवालय सहायक (सीजीएल) परीक्षा का विरोध करने के आरोप में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) नेता देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उन्हें सदाबहार चौक से हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस ने आंदोलनकारी छात्रों पर बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर उन्हें भगा दिया।

इससे पहले पुलिस छात्रों को समझा-बुझाकर वापस जाने को कह रही थी लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया ।

छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। आयोग कार्यालय के चारों ओर दो लेयर बैरिकेडिंग की गई थी। कार्यालय तक जाने वाले सभी प्रमुख सड़कों में भी बैरिकेडिंग की गई है। नामकुम चौक, खरसीदाग चौक और रामपुर चौक पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात हैं। पत्रकारों को भी कार्यालय के पास जाने नहीं दिया गया। सभी को कार्यालय से दूर रोका गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version