रांची। रांची के पिस्का मोड़ में रविवार तड़के गौ तस्करी के संदेह में लोगों ने एक पिकअप वैन में आग लगा दी। घटना सुबह करीब 4:30 बजे की बताई गई है। सूचना मिलने पर सुखदेव नगर थाना और पंडरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है और सभी से पूछताछ कर रही है। आग की सूचना पर दमकल की टीम भी पहुंची और वैन में लगी आग पर काबू पाया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। ओपी प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version