नई दिल्ली । तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में चौथी बार बढ़ोतरी की है. दिल्ली में डीजल 2.71 रुपये और पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।अब राजधानी में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है सुबह 6 बजे से लागू नई दरों के बाद कहीं पेट्रोल ₹3 से ज्यादा बढ़ा है तो कहीं डीजल के दामों में भी बड़ा इजाफा देखने को मिला है।

विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, कमजोर होता रुपया और आयात लागत बढ़ने की वजह से तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। इसके अलावा रिफाइनिंग मार्जिन में बदलाव का असर भी ईंधन की कीमतों पर पड़ रहा है। लंबे समय तक कीमतें स्थिर रखने के बाद अब सरकारी तेल कंपनियां धीरे-धीरे बढ़ी हुई लागत का बोझ उपभोक्ताओं पर डाल रही हैं। यही वजह है कि 10 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version