नई दिल्ली। पंजाब में सामने आए पेपर लीक और नकल प्रकरण को लेकर संसद भवन के बाहर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दलों के सांसदों ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की और परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन पंजाब के फरीदकोट स्थित बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज में फार्मेसी की परीक्षा के दौरान उजागर हुए नकल और पेपर लीक मामले को लेकर किया जा रहा है। संसद भवन के बाहर नारेबाजी : NDA सांसदों ने हाथ में तख्तियाँ लेकर पंजाब सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस्तीफे की मांग : प्रदर्शनकारी सांसदों ने आरोप लगाया कि राज्य में परीक्षाओं की शुचिता भंग हो रही है, जिसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को पद छोड़ना चाहिए।विपक्ष पर हमला : भाजपा और सहयोगी दलों के नेताओं का कहना है कि एक तरफ जहाँ केंद्र सरकार पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून (‘पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल’) ला रही है, वहीं राज्य सरकारें इस तरह की गड़बड़ियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही हैं।ये भी पढ़ें – अपने

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version