नयी दिल्ली:  लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सहमति नहीं बन पाने पर कांग्रेस सांसद कोडिकुनिल सुरेश ने मंगलवार को इस पद के लिए विपक्ष की ओर से नामांकन दाखिल कर दिया।

रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के नेता एन के प्रेमचंद्रन ने बताया कि सुरेश ने नामांकन दाखिल किया है।

इस बीच, कांग्रेस के दिग्गज नेता के सी वेणुगोपाल ने कहा कि विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगा, उन्होंने सरकार पर डिप्टी स्पीकर पद विपक्ष को देने में आनाकानी करने का आरोप भी लगाया। बता दें, भारत के इतिहास में ये पहली बार हो रहा है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष इस पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version