पुरी (ओडिशा): ओडिशा के चार दिवसीय दौरे पर यहां आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को सुबह पुरी में समुद्र तट पर कुछ समय बिताया।

मुर्मू रविवार को तटीय तीर्थनगरी में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा में शामिल हुईं। बाद में उन्होंने प्रकृति के निकट रहने के अपने अनुभव को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए साझा किया।

मुर्मू ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ऐसे स्थान हैं जो हमें जीवन के सार के करीब लाते हैं और हमें याद दिलाते हैं कि हम प्रकृति का हिस्सा हैं। पहाड़, जंगल, नदियां और समुद्र तट हमारे भीतर की किसी गहरी चीज को आकर्षित करते हैं।

मैं आज जब समुद्र के किनारे टहल रही थी तो मुझे आसपास के वातावरण- मध्यम हवा, लहरों के शोर और पानी के विशाल विस्तार के साथ एक जुड़ाव महसूस हुआ। यह ध्यान करने जैसा अनुभव था।’’

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version