रांची। मनी लाउंड्रिंग और जमीन घोटाले के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दर्ज की गई कंप्लेन केस पर अब रांची के एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले इस केस की सुनवाई रांची सिविल कोर्ट के सीजेएम कोर्ट में चल रही थी। हेमंत सोरेन को अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट ने समन जारी किया था मगर सीजेएम कोर्ट से इस मामले को एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया। इस केस में अब अगली सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट में 15 जून को होगी।

इस मामले को लेकर अबतक हुई सुनवाई में कोर्ट ने प्रथम दृष्टया माना कि ईडी के समन का पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उल्लंघन किया है। ईडी ने जमीन घोटाले के मामले में हेमंत सोरेन को अलग अलग तारीखों में 10 समन जारी किया था लेकिन हेमंत सोरेन ईडी के सामने सिर्फ दो बार पेश हुए। हेमंत सोरेन आठ समन के बाद भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए। हेमंत सोरेन के इस व्यवहार को समन का अवहेलना माना गया है। इस मामले को लेकर हेमंत सोरेन झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटा चुके है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version