जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र में एक युवक की सोमवार देर रात गोली मारकर हत्या। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत चटाई कॉलोनी शांतिनगर में बाइक सवार अपराधियों ने शक्तिनाथ सिंह उर्फ डब्लू नामक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इधर गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास दहशत का माहौल बन गया।

मृतक शक्तिनाथ सिंह कुख्यात अपराधी अमरनाथ का भाई था। देवघर में अमरनाथ की हत्या हुई थी, जिसके बाद अपराधियों ने उसके भाई को निशाना बनाया है। गोली लगने से शक्तिनाथ सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मानगो थाना की पुलिस और सिटी एसपी घटना स्थल पहुंचे और छानबीन मे जुट गए। घटना स्थल से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया है।

शक्तिनाथ अपने घर के बाहर था तभी बाइक सवार तीन की संख्या में आए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरू कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए।एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. कुछ नाम सामने आया है. पुलिस जांच कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

 लेकर शक्तिनाथ और कांग्रेस नेता ईश्वर का हुआ था विवाद

अमरनाथ का साला चंदन ने बताया कि शांतिनगर में जहां हत्या हुई, वहीं पर अमरनाथ ने एक दुकान बनवाया था। अमरनाथ ने यह दुकान ईश्वर सिंह को यह बोल कर दिया था कि इसमें कांग्रेस का कार्यालय खोल कर बस्ती के लोगों की मदद करो। ईश्वर सिंह उस दुकान में कांग्रेस का कार्यालय खोला था. लेकिन अमरनाथ सिंह की हत्या के बाद उसके भाई शक्तिनाथ सिंह ने ईश्वर को दुकान को खाली करने को कहा. दुकान को वह किराये पर लगायेगा. इसी बात को लेकर शक्तिनाथ और ईश्वर के बीच कई बार विवाद हुआ था. दोनों के बीच कुछ दिन पूर्व भी विवाद हुआ था. जिसके बाद शक्तिनाथ ने दुकान में ताला मार दिया था। इसे लेकर ईश्वर सिंह से उसकी काफी अनबन हो गयी थी. शक्तिनाथ के परिजन के अनुसार, ईश्वर सिंह ने उसे मारने की धमकी भी दी थी. वहीं, दूसरी ओर शक्तिनाथ सिंह का नंदन पंडित के परिवार के लोगों से भी किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. उस दौरान मारपीट भी हुई थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version