
पटना । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जहां सभी प्रमुख राजनीतिक दल और गठबंधन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की भी राजनीतिक सक्रियता बढ़ गई है।
निशांत कुमार को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चाएं हो रही है। वो इन दिनों एक्टिव भी है और लगातार नालंदा जिले का दौरा कर रहे है। कल्याण बिगहा में आयोजित इन कार्यक्रमों में जेडीयू के कई वरिष्ठ नेता भी निशांत कुमार के साथ नजर आते हैं। हालांकि अभी उनकी ओर से सक्रिय राजनीति में आने को लेकर कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है, लेकिन पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से निशांत कुमार से जेडीयू की कमान संभालने की मांग की जा रही है।
निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने के सवाल पर नालंदा के विधायक और श्रवण कुमार का कहना है कि पार्टी यदि उन्हें टिकट देती है, तो जनता जीत-हार का फैसला करेगी, लेकिन पहले उन्हें टिकट तो मिलनी चाहिए। इन सबसे अलग निशांत कुमार पार्टी नेताओं के डिमांड पर लगातार विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। वो पारिवारिक फंक्शन और नेताओं के कार्यक्रम में भी शिरकत कर रहे हैं। निशांत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भी कई बार नालंदा गए हैं।
