
पटना । अमेरिका की प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक छात्र संगठन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आमंत्रण भेजा है। जनता दल यूनाइटेड के सांसद संजय झा ने इस बात की जानकारी दी है। सांसद संजय झा ने बताया है कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सीएम नीतीश से अप्रैल के महीने में ऑनलाइन समय मांगा है। सांसद ने यह भी बताया कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में सीएम बिहार के विकास और विजन पर चर्चा करेंगे।
JDU सांसद ने बताया है कि इस कार्यक्रम में अगले दस साल के लिए बिहार को लेकर सीएम नीतीश कुमार के विजन पर चर्चा होगी। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के पब्लिक पॉलिसी डिपमार्टमेंट के स्टूडेंट यूनियन की तरफ से संपर्क किया गया है। इस बात पर चर्चा होगी कि बिहार कैसे एक बीमारू राज्य से इमरजिंग हब बन गया।
रोज़ाना आकर्षक इनाम जीतें
नियम और शर्तें देखें
Q. तिरहुत स्नातक एमएलसी सीट पर एक निर्दलीय जीत रहा है। जन सुराज, आरजेडी और जेडीयू इसी क्रम में पीछे हैं। आपको क्या लगता है?
जनता नया विकल्प खोज रही है
अपनी लोकप्रियता से जीत रहा निर्दलीय
ये भी पढ़ें:बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ विपक्ष का हंगामा, CM ने दिया जवाबये भी पढ़ें:67 हजार हत्याएं हुईं, क्राइम और करप्शन का आंकड़ा गिना JDU का लालू परिवार हमला
एक न्यूज चैनल से बातचीत में जदयू सांसद ने कहा कि खासकर इन्फ्रास्ट्रक्चर, गुड गवर्नेस और बिहार का आर्थिक विकास यह उनकी नजर में पूरा स्टडी केस है। बिहार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री का क्या विजन है? और बिहार के विकास में सीएम नीतीश का क्या रोल रहा है? उसपर चर्चा के लिए उन लोगों ने सीएम नीतीश से समय मांगा है। हालांकि, ऑनलाइन ही समय मांगा गया है।
जो उनका (हार्वर्ड प्रबंधन) तजुर्बा है उसके हिसाब से उनको लगता है कि बिहार एक बीमारू स्टेट से इमरजिंग स्टेट का केंद्र बनता जा रहा है इसलिए सीएम नीतीश को न्योता दिया गया है। संजय झा ने कहा कि यह सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के लिए बेहद ही सम्मान की बात है। सीएम नीतीश ने बिहार के लिए जितना भी काम किया है उसपर काम करने के लिए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने निमंत्रण दिया है।
