
पटना। मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी। गृह विभाग की विशेष शाखा ने इससे जुड़ा आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट-2000 के तहत सुरक्षा अनुमान्य है।
नीतीश कुमार वर्तमान में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं तथा निकट भविष्य में मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र देकर राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उक्त आलोक में नीतीश कुमार की सुरक्षा की समीक्षा के उपरांत उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
पुलिस बल के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 से अधिक कमांडो : दरअसल, वीआईपी सुरक्षा को लेकर एक्स से लेकर जेड प्लस तक अलग-अलग श्रेणियां बनाई गई है। जेड प्लस श्रेणी सबसे उच्चतर सुरक्षा श्रेणी होती है, जिसमें करीब 36 जवान होते हैं। इनमें पुलिस बल के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 से अधिक कमांडो शामिल होते हैं।सुरक्षा, बिहार सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
