
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल्स के नतीजे आ गए। सभी एग्जिट पोल्स में बीजेपी-जेडीयू के नेतृत्व वाले एनडीए के एकतरफा बहुमत मिलता दिख रहा है।
चाणक्य स्ट्रैटेजीज : चाणक्य स्ट्रैटेजीज ने एनडीए की बढ़त दी है। चाणक्य स्ट्रै़टेजीज के मुताबिक एनडी को 130-138 सीट मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 100-108 और अन्य को 3-5 सीट मिलने की उम्मीद है।
मैट्रिज-आईएएनएस : मैट्रिज-आईएएनएस बिहार विधानसभा चुनावों के लिए पहला एग्जिट पोल अनुमान जारी कर दिया है। इसने एनडीए को स्पष्ट बढ़त मिलने का अनुमान लगाया है। मैट्रिज-आईएएनएस के एग्जिट पोल ने एनडीए को 147-167 और महागठबंधन को 70-90 सीट मिलने का अनुमान लगाया है। एग्जिट पोल में जन सुराज को 0-2 और अन्य को 2-8 सीटें मिलती दिख रही हैं।
पोलस्टर पीपुल्स पल्स : पोलस्टर पीपुल्स पल्स ने भी बिहार विधानसभा चुनावों के लिए एग्जिट पोल अनुमान जारी किया है। इसके मुताबिक चुनाव में एनडीए को 133-159, महागठबंधन को 75-101, जन सुराज को 0-5 और अन्य को 2-8 सीट मिलने की उम्मीद है।
पीपुल्स इनसाइट ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बड़ी जीत का अनुमान लगाया है। पीपुल्स इनसाइट के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 133-148, महागठबंधन को 87-102, जन सुराज पार्टी को 0-2 और अन्य 3-6 मिल सकती हैं।
टाइम्स आॅफ इंडिया: टाइम्स आॅफ इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में एनडीए को बढ़त हासिल है। इसके एग्जिट पोल में विधानसभा की 243 सीटों में से एनडीए को 147-167, महागठबंधन को 70-90 और अन्य को 2-6 सीटें मिलने का अनुमान है।
दैनिक भास्कर: दैनिक भास्कर एग्जिट पोल का अनुमान है कि बिहार एक बार फिर एनडीए की वापसी हो सकती है। दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 145-160, महागठबंधन को 73-91, जन सुराज को 0-3 और अन्य को 5-7 मिल सकती हैं।
जेवीसी: जेवीसी के एग्जिट पोल ने एनडीए की जीत का अनुमान लगाया है और महागठबंधन को दूसरे स्थान पर रखा है।पोलस्टर जेवीसी के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में एनडीए को 135-150, महागठबंधन को 88-103 जन सुराज को 0-1 और अन्य को 3-7 सीट मिलने की भविष्यवाणी की है।
