
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी नेता नितिन नबीन को निर्विरोध रूप से बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। वह कल यानी 20 जनवरी को औपचारिक रूप से अपना पदभार संभालेंगे।
अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपने का समारोह कल सुबह 11:30 बजे पार्टी मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा। इस विशेष मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
कैसे हुआ चुनाव?पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी, डॉ. के. लक्ष्मण ने एक प्रेस बयान में बताया कि यह चुनाव प्रक्रिया तब शुरू हुई जब बीजेपी के 36 में से 30 प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव पूरा हो गया था, जो कि 50% की अनिवार्य शर्त से अधिक था।
डॉ. लक्ष्मण ने कहा, “16 जनवरी 2026 को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई थी और मतदाता सूची प्रकाशित हुई थी। तय कार्यक्रम के मुताबिक, आज (सोमवार, 19 जनवरी 2026) दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई।”
नितिन नवीन के पक्ष में 37 प्रस्ताव बयान में बताया गया कि नितिन नवीन के समर्थन में नामांकन पत्रों के 37 सेट दाखिल किए गए। जांच के दौरान सभी पर्चे सही और मान्य पाए गए।
BJP के नए ‘बॉस’ बने नितिन नबीन, निर्विरोध चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष; कल संभालेंगे कमान
