रांची :आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में संत जेवियर स्कूल रांची के छात्र निरमित सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर का गौरव बढ़ाया है। कांके रोड निवासी निरमित ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की।

पारिवारिक चुनौतियों और घर बदलने जैसी परिस्थितियों के बीच भी उन्होंने अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा। उनकी इस उपलब्धि में उनकी माता रिंकी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने एक गृहिणी होने के बावजूद स्वयं मार्गदर्शन करते हुए बिना किसी ट्यूशन के उन्हें पढ़ाया और सफलता की राह दिखाई।

निरमित के पिता श्री राम सिंह समाजसेवी एवं व्यवसायी हैं। साथ ही वे रांची के पूर्व महापौर अशोक कुमार सिंह के पोते हैं।निरमित की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे रांची के लिए गर्व की बात है और यह अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version