मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी आई और एनएसई निफ्टी दोपहर के कारोबार के दौरान अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 328.54 अंक चढ़कर 80,288.92 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 83.45 अंक की बढ़त के साथ 24,404 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर में छह प्रतिशत से अधिक की तेजी आई।

आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, लार्सन एंड टूब्रो और टाटा मोटर्स के शेयर भी फायदे में रहे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिन्द्रा बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और टेक महिन्द्रा के शेयरों को नुकसान हुआ।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version