रांची। डीपीएस स्कूल के टीचर माइकल घोष का शव खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम शुक्रवार को जोन्हा फॉल पहुंच गयी है। अनगड़ा थाना की पुलिस भी उनके साथ जोन्हा जलप्रपात पर्यटन स्थल में मौजूद है। दोनों टीम मिलकर माइकल घोष की खोजबीन में जुटे हैं। वह गुरुवार को जोन्हा फॉल की तेज धार में फोटो खींचाने के चक्कर में बह गए थे।

माइकल घोष मूलरूप से धनबाद के निवासी हैं। वर्तमान में वे रांची के अल्कापुरी मोहल्ले में रह रहे थे। माइकल घोष रांची डीपीएस में संगीत के शिक्षक हैं। वह अपने दो शिक्षक मित्रों पंकज श्रीवास्तव और ऋत्विक सामंता के साथ गुरुवार को कार से दोपहर डेढ़ बजे अनगड़ा प्रखंड के जोन्हा फॉल घूमने गए थे। सभी फॉल के पास सीढ़ी पर बैठकर खाना खा रहे थे। भोजन लेने के बाद माइकल घोष पानी के बीच विशालकाय पत्थर पर चले गए और अपने दोस्तों को फोटो खींचने के लिए कहा। इसी दौरान फिसलने से पानी की तेज धार में जाकर वह बह गए। माइकल को बहता देख वहां मौजूद उनके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद

अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल गुप्ता ने बताया कि वाटर फॉल घूमने आए तीन युवक पानी में बह गए। इसमें से दो लोगों को बचा लिया गया है। जबकि एक का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। लापता युवक की खोजबीन जारी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version