नयी दिल्ली:  जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी बृहस्पतिवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर गए और ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने गांधी परिवार को अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण दिया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

शादी से पहले का जश्न एक मार्च को जामनगर में शुरू हुआ था। जामनगर अहमदाबाद से 300 किलोमीटर दूर है और दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी के लिए जाना जाता है, जिसका स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version