अयोध्या। फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत रविवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचीं और श्री रामजन्मभूमि मंदिर परिसर पहुंच कर रामलला के दरबार में माथा टेका। उन्हाेंने मंदिर की भव्यता निहारी और बार-बार प्रभु राम का नाम लिया। इस अवसर पर उन्हाेंने हनुमानगढ़ी में हनुमंत लला का भी आशीर्वाद लिया।

कंगना रनौत ने अयोध्या दाैरे में रिकाबगंज पुलिस चौकी के पास एक ज्वेलर्स के शोरूम का उद्घाटन किया। शोरूम के उद्घाटन के समय अयोध्या से विधायक वेद प्रकाश गुप्ता भी मौजूद रहे। कंगना रनौत के अयोध्या पहुंचने की खबर पर उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए लोग कार्यक्रम स्थल पर जुटे।

कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं। राजनीति में आने से पहले कंगना रनौत फिल्म जगत की स्थापित अभिनेत्री का चेहरा रही हैं

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version