गयाजी। माउंटेन मैन के नाम से विख्यात दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी ने कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर गहरी निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने पहले टिकट देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अंतिम समय में उनका नाम सूची से गायब कर दिया गया। भागीरथ मांझी ने बताया कि वे टिकट की उम्मीद में चार दिन तक दिल्ली में रुके, सभी जरूरी दस्तावेज जमा किए, और राहुल गांधी से मिलने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि मैंने राहुल गांधी से टिकट मांगा था, उन्होंने वादा किया था, लेकिन अंतत: मुझे टिकट नहीं मिला। मैं चार दिन दिल्ली में रहा, पर उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। दोनों चरणों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सभी दलों के प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान व प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

कांग्रेस और राजद सहित महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर असंतोष और समन्वय की कमी नजर आ रही है, जबकि दूसरी ओर एनडीए ने सीटों का बंटवारा अंतिम रूप देकर चुनावी मैदान में रणनीतिक बढ़त बना ली है। गयाजी समेत पूरे मगध क्षेत्र में अब विकास बनाम वादे की लड़ाई तेज होती जा रही है और मतदाताओं की नजर इस बार किन चेहरों को विधानसभा की दहलीज तक पहुंचाएगी, इस पर टिकी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version