Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राहुल गांधी से मर्यादित भाषा की उम्मीद कोई नहीं करताः अनुराग ठाकुर

    August 14, 2026

    झारखंड के नौ पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, आईजी शैलेंद्र सिन्हा को विशिष्ट सेवा सम्मान

    August 14, 2026

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत रांची रेल मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राहुल गांधी से मर्यादित भाषा की उम्मीद कोई नहीं करताः अनुराग ठाकुर
    • झारखंड के नौ पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, आईजी शैलेंद्र सिन्हा को विशिष्ट सेवा सम्मान
    • हर घर तिरंगा अभियान के तहत रांची रेल मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • कोयला कारोबारी एलबी सिंह के करीबी ओम प्रकाश सिंह से ईडी की पूछताछ जारी
    • कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए , विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर योगी का छलका दर्द
    • कंगना रनौत ने ‘जेन-जी’ पर अपनी टिप्पणी को लेकर दी सफाई, बोलीं- पूरे देश के युवाओं के खिलाफ नहीं हूं
    • सारण में भाजपा नेता के भाई को गोली मारी, पीएमसीएच में इलाज जारी
    • गिरिडीह में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » तीसरे कार्यकाल में सभी तरह के भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे, मोदी का बड़ा बयान
    Delhi

    तीसरे कार्यकाल में सभी तरह के भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे, मोदी का बड़ा बयान

    News MaatiBy News MaatiJune 5, 2024No Comments37 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों और चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को पूर्ण बहुमत प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि तीसरे कार्यकाल में राजग सरकार देश में बड़े फैसलों का नया अध्याय लिखेगी और वह देश से गरीबी और हर प्रकार के भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए संकल्पबद्ध है।

    श्री मोदी ने आज रात करीब सवा आठ बजे भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय पहुंचे जहां उनका बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकतार्ओं ने उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े ने किया। भाजपा अध्यक्ष ने श्री मोदी का माल्यार्पण करके स्वागत किया।

    भाजपा अध्यक्ष श्री नड्डा के स्वागत उद्बोधन के बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन में सबसे पहले देश की 140 करोड़ जनता, चुनाव आयोग, सुरक्षा बलों को लोकतंत्र के इस सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया का सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के योगदान के बिना लोकतंत्र का यह महायज्ञ सफल नहीं पा सकता। उन्होंने जम्मू कश्मीर के मतदाताओं द्वारा रिकॉर्ड मतदान करने के लिए भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आज की ये विजय, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है, ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है, ये विकसित भारत के प्रण की जीत है, ये सबका साथ-सबका विकास, इस मंत्र की जीत है, ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है।

    उन्होंने इसे भाजपा एवं राजग के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार, दो कार्यकाल के बाद लगातार तीसरी बार वापस आयी है। यही नहीं, लोकसभा चुनाव के साथ ही अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, आंध्रप्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनावों में चारों राज्यों में राजग की सरकारें पूर्ण बहुमत प्राप्त करके आयीं हैं और वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि छह दशक बाद, देश के मतदाताओं ने एक नया इतिहास रचा है, छह दशक बाद किसी गठबंधन को, राजग को लगातार तीसरी बार देश की सेवा करने का अवसर दिया है। जनता-जनार्दन के साथ विश्वास का ये अटूट रिश्ता लोकतंत्र की बहुत बड़ी शक्ति है। आपका आशीर्वाद, नए उत्साह, नए उमंग के साथ काम करने की हमारी ऊर्जा है।

    उन्होंने कहा कि दस वर्ष पहले देश ने बदलाव के लिए हमें जनादेश दिया था। वो समय था, जब देश निराशा की गर्त में डूब चुका था। हमें ह्यफ्रेजाइल फाइवह्ण यानी दुनिया की पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में से एक जैसे शब्दों से नवाजा जाता था, हर दिन अखबारों की हेडलाइन घोटालों से भरी रहती थीं, देश की युवा पीढ़ी अपने भविष्य को लेकर आशंकित हो गई थी। तब देश ने हमें निराशा के गहरे सागर से आशा के मोती निकालने का जिम्मा सौंपा था। हम सभी ने पूरी ईमानदारी से प्रयास किया, काम किया।
    श्री मोदी ने कहा कि 2019 में इसी प्रयास पर विश्वास व्यक्त करते हुए देश ने दोबारा प्रचंड जनादेश दिया। इसके बाद राजग का दूसरा कार्यकाल विकास और विरासत की गारंटी बन गया। 2024 में इसी गारंटी के साथ हम जन-जन का आशीर्वाद लेने देश के कोने-कोने में गए। आज तीसरी बार जो आशीर्वाद राजग को मिला है, मैं उसके सामने विनय भाव से नतमस्तक हूं।

    उन्होंने कहा कि आज का यह पल, निजी तौर पर मेरे लिए भी भावुक करने वाला पल है। मेरी मां के जाने के बाद ये मेरा पहला चुनाव था, लेकिन सच मानिए देश की कोटि-कोटि माताओं-बहनों-बेटियों ने मां की कमी मुझे खलने नहीं दी। मैं पूरे देश में जहां-जहां भी गया माताओं-बहनों-बेटियों ने अभूतपूर्व स्नेह और आशीर्वाद दिया। महिलाओं के वोटिंग के रिकॉर्ड भी टूट गये।ह्व उन्होंने कहा कि बीते दस साल में देश ने बहुत बड़े फैसले लिये हैं और हमने कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति दिखायी है। दुनिया की सबसे बड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया है।
    उन्होंने कहा कि हमारे काम में राष्ट्रहित एवं जनहित को हमेशा सर्वोपरि रखा गया। आज भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है। हमें भारत को हर प्रकार से आत्मनिर्भर बनाना है। हमारे सामने एक महान संकल्प है – विकसित भारत के निर्माण का। लगातार तीसरी बार जनता का आशीर्वाद हमारा हौसला और संकल्प को मजबूत बना रहा है।
    श्री मोदी ने कहा, ह्लहमारे विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीटें नहीं जीत पाए, जितनी इस लोकसभा चुनाव में अकेले बीजेपी ने जीती है। मैं देश के कोने-कोने में उपस्थित भाजपा के कार्यकर्ता को कहूंगा, आपकी मेहनत, इतनी गर्मी में आपका बहाया पसीना ये मोदी को निरंतर काम करने की प्रेरणा देता है। अगर आप (देशवासी) 10 घंटे काम करेंगे तो मोदी 18 घंटे काम करेगा, आप दो कदम चलेंगे तो मोदी चार कदम चलेगा। हम भारतीय मिलकर चलेंगे, देश को आगे बढ़ाएंगे।ह्व
    प्रधानमंत्री ने अपने तीसरे कार्यकाल की प्राथमिकताओं का खुलासा करते हुए कहा, ह्लतीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा और ये मोदी की गारंटी है। राजग सरकार की प्रतिबद्धता समाज के हर क्षेत्र और हर वर्ग के विकास की रही है। 10 वर्ष में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।…हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक गरीबी देश के अतीत का हिस्सा ना हो जाये। उन्होंने महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाने तथा किसानों को हर प्रकार से आत्मनिर्भर बनाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाला युग हरित युग होगा। सरकार की नीति प्रगति, प्रकृति एवं संस्कृति की है। हरित उद्योग, हरित ईंधन के साथ भारत को सबसे आगे ले जाने का लक्ष्य है।
    श्री मोदी ने कहा कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं की स्थिरता के लिए हम विश्व बंधु के रूप में काम कर रहे हैं। भारत को 21 वीं के एक मजबूत स्तंभ बनाने के लिए भ्रष्टाचार पर लगातार तेज प्रहार करने होंगे। डिजीटल इंडिया और तकनीक ने भ्रष्टाचार के रास्ते को बंद कर दिया है। पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई दिनों दिन कठिन होती जा रही है।..लोग निर्लज्जता से भ्रष्टाचार का बचाव कर रहे हैं।.. तीसरे कार्यकाल में राजग की सरकार हर तरह के भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
    प्रधानमंत्री ने भाजपा एवं राजग के दलों के कार्यकतार्ओं का राजनीति में सेवा भाव का प्रमुखता देने का आह्वान किया और समाज के हर वर्ग के व्यक्तियों से संवाद एवं संपर्क बनाये रखने की सीख दी। उन्होंने कहा कि देशहित सर्वोपरि है और संविधान हमारा मार्गदर्शक है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    सीबीआई ने सीसीएल के मैनेजर समेत दो को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    November 7, 2025

    शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली गए

    February 10, 2025

    केजरीवाल ने शराब पर किया फोकस, धन और सत्ता में बह गए, दिल्ली रिजल्ट पर बोले अन्ना हजारे

    February 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,425

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,104

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025983

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026828
    Don't Miss
    Blog

    राहुल गांधी से मर्यादित भाषा की उम्मीद कोई नहीं करताः अनुराग ठाकुर

    By News MaatiAugust 14, 20262

    हमीरपुर । प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ राहुल गांधी के आपत्तिजनक बयान पर भाजपा सांसद अनुराग…

    झारखंड के नौ पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, आईजी शैलेंद्र सिन्हा को विशिष्ट सेवा सम्मान

    August 14, 2026

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत रांची रेल मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 14, 2026

    कोयला कारोबारी एलबी सिंह के करीबी ओम प्रकाश सिंह से ईडी की पूछताछ जारी

    August 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    राहुल गांधी से मर्यादित भाषा की उम्मीद कोई नहीं करताः अनुराग ठाकुर

    August 14, 2026

    झारखंड के नौ पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, आईजी शैलेंद्र सिन्हा को विशिष्ट सेवा सम्मान

    August 14, 2026

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत रांची रेल मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 14, 2026

    कोयला कारोबारी एलबी सिंह के करीबी ओम प्रकाश सिंह से ईडी की पूछताछ जारी

    August 14, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.