नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीति आयोग की 27 जुलाई को होने वाली नौंवी संचालन परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

बैठक में 2047 तक भारत को विकसित बनाने से जुड़े दस्तावेज पर चर्चा की जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नीति आयोग की शीर्ष नीतिगत इकाई परिषद में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। मोदी नीति आयोग के चेयरमैन हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version