Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के फंड से जुड़े मामले में याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार

    June 25, 2026

    बिहार: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू, बिलौटी गांव पहुंची आयोग की टीम

    June 25, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर में शादी की खुशी मातम में बदली, फायरिंग में दुल्हन के मामा की मौत

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के फंड से जुड़े मामले में याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार
    • बिहार: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू, बिलौटी गांव पहुंची आयोग की टीम
    • बिहार: मुजफ्फरपुर में शादी की खुशी मातम में बदली, फायरिंग में दुल्हन के मामा की मौत
    • आपातकाल के 51 साल: भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’, देशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम
    • जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप, वेनेजुएला में दोहरे झटकों से बढ़ी तबाही की आशंका
    • राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, 7 दिनों की मोहलत
    • हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान
    • रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की, कहा- मां गंगा ने मुझे गोद लिया, तीसरी बार चुना जाना ऐतिहासिक
    Delhi

    मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की, कहा- मां गंगा ने मुझे गोद लिया, तीसरी बार चुना जाना ऐतिहासिक

    News MaatiBy News MaatiJune 18, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। वाराणसी से तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को काशी पहुंचे। उन्होंने देशभर के किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की। इसके बाद काशी की जनता का धन्यवाद किया। प्रधानमंत्री मंगलवार को वाराणसी में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित कर रहे थे।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद पहली बार मैं काशी आया हूं। बाबा विश्वनाथ, मां गंगा और काशी की जनता के आशीर्वाद से मुझे तीसरी बार देश का प्रधानसेवक बनने का मौका मिला है। काशी की जनता ने मुझे जिताकर धन्य कर दिया। ऐसा लगता है कि अब तो माता गंगा ने भी मुझे गोद ले लिया और मैं यहीं का हो गया हूं। मैं आपका आभारी हूं।

    उन्होंने कहा कि इस बार देश के चुनावों ने नया इतिहास रच दिया है। दुनिया के लोकतांत्रिक इतिहास में यह पहली बार है कि किसी सरकार को लगातार तीसरी बार चुना गया हो। भारत की जनता ने यह कर दिखाया है। उन्होंने देशवासियों को विश्वास दिलाया कि वे दिन-रात ऐसे ही मेहनत करेंगे और लोगों के सपनों और संकल्पों को पूरा करने के लिए हर प्रयास करेंगे।

    तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद अपने पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के अंतर्गत लगभग 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की 17वीं किस्त जारी की। अब तक 11 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों को पीएम-किसान योजना के अंतर्गत 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिला है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि दुनिया की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना बन गई है। उन्होंने कहा कि हम पैकेज्ड फूड के वैश्विक बाजार में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। उनका सपना है कि दुनिया की हर डाइनिंग टेबल पर भारत का कुछ अनाज या फल उत्पाद होना चाहिए।

    कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों की 30 हजार से अधिक कृषि सखी महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कृषि सखी कन्वर्जेंस कार्यक्रम (केएससीपी) का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं का कृषि सखी के रूप में सशक्तिकरण करते हुए कृषि सखी महिलाओं को पैरा-एक्सटेंशन वर्कर के रूप में प्रशिक्षण और प्रमाणन प्रदान करके, ग्रामीण भारत की तस्वीर को बदलना है। यह प्रमाणन पाठ्यक्रम ह्यह्यलखपति दीदीह्णह्ण कार्यक्रम के उद्देश्यों के भी अनुरूप है।

    कृषि सखी के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी 12 राज्यों में ये योजना शुरू हुई हैं। आने वाले समय में पूरे देश में हजारों समूहों को इससे जोड़ा जाएगा। आज 3 करोड़ बहनों को लखपति बनाने की तरफ भी बहुत बड़ा कदम उठाया गया है। कृषि सखी के रूप में बहनों की नई भूमिका उन्हें सम्मान और आय के नए साधन दोनों से सुनिश्चित करेगी।

    काशी से अपने रिश्ते की बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें लगता है कि मां गंगा ने जैसे उन्हें गोद ले लिया है। वे यहीं के हो गये हैं। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ और मां गंगा के आशीर्वाद, काशीवासियों के असीम स्नेह से मुझे तीसरी बार देश का प्रधान सेवक बनने का सौभाग्य मिला है। काशी के लोगों ने मुझे लगातार तीसरी बार अपना प्रतिनिधि चुनकर धन्य कर दिया है।

    उन्होंने कहा कि काशी ने सारी दुनिया को ये दिखाया है कि हेरिटेज सिटी भी अर्बन डेवलमेंट का नया अध्याय लिख सकती है। विकास और विरासत का मंत्र भी काशी में हर जगह दिखाई दे रहा है। पिछले 10 वर्षों में काशी के किसानों के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने पूरे समर्पण भाव से काम किया है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने तीसरे कार्यकाल की शुरूआत सबसे पहले किसान, नौजवान, नारीशक्ति और गरीब के सशक्तिकरण से की है। सरकार बनते ही देश में गरीब परिवारों के लिए 3 करोड़ नए घर, पीएम किसान सम्मान निधि और अन्य फैसले लिए हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    सीबीआई ने सीसीएल के मैनेजर समेत दो को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    November 7, 2025

    शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली गए

    February 10, 2025

    केजरीवाल ने शराब पर किया फोकस, धन और सत्ता में बह गए, दिल्ली रिजल्ट पर बोले अन्ना हजारे

    February 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Blog

    सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के फंड से जुड़े मामले में याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार

    By News MaatiJune 25, 20266

    नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित…

    बिहार: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू, बिलौटी गांव पहुंची आयोग की टीम

    June 25, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर में शादी की खुशी मातम में बदली, फायरिंग में दुल्हन के मामा की मौत

    June 25, 2026

    आपातकाल के 51 साल: भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’, देशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के फंड से जुड़े मामले में याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार

    June 25, 2026

    बिहार: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू, बिलौटी गांव पहुंची आयोग की टीम

    June 25, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर में शादी की खुशी मातम में बदली, फायरिंग में दुल्हन के मामा की मौत

    June 25, 2026

    आपातकाल के 51 साल: भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’, देशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम

    June 25, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.