नयी दिल्ली। सरकार ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि भारत की वर्ष 2040 में भारतीय मूल के व्यक्ति को चंद्रमा पर भेजने की योजना है।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेन्द्र सिंह ने लोकसभा में प्रश्न काल के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि भारत की 2040 में भारतीय मूल के व्यक्ति को चांद पर उतारने की योजना है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की योजना में भारत नाम से अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की है। उन्होंने ये भी कहा है कि 2040 में चांद पर भारतीय मूल का व्यक्ति कदम रखेगा. यह है छश्ट-3 रॉकेट जिसके जरिए चंद्रयान-4 अलग-अलग पांच हिस्सों में छोड़ा जाएगा.उन्होंने बताया कि देश के सर्वाधिक महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान 4 को 2027 में लॉन्च करने की योजना है। इसी तरह वर्ष 2028 में वीनस मिशन की योजना है।

उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को देश का हर प्रदेश अपना रहा है और इससे तरह-तरह से लाभ उठाये जा रहे हैं। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी सिर्फ राकेट प्रक्षेपण तक ही सीमित नहीं है। इसका कई क्षेत्रों में उपयोग करके लाभ उठाये जा रहे हैं।
डॉ सिंह ने भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के आज तड़के तीन बजकर 47 मिनट पर सुरक्षित धरती पर वापसी को गौरवशाली क्षण बताया और कहा कि यह पल गौरवान्वित करने वाला भी है और राहत भरा भी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुश्री विलियम्स को लिखा कि आपके लौटने के बाद हम आपको भारत में देखने के लिये उत्सुक हैं। भारत के लिये सबसे शानदान बेटियों में से एक की मेजबानी करना खुशी की बात होगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version